Stree 2 Movie: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही यह फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हाल में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2…

Stree 2 Movie Summary

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हाल में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Movie) लोगों का ढेर सारा प्यार मिला। इस फिल्म की शानदार कहानी, दमदार अभिनय और जबरदस्त निर्देशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

अमर कौशिक ने पहली बार 2018 में स्त्री फिल्म बनाई थी। इस फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अमर कौशिक ने स्त्री के सीक्वल को विकसित करने में रुचि दिखाई।

Stree 2 Movie

सारांश: (Stree 2 Movie Summary)

Stree 2 Movie Summary: अगर स्त्री 2 की बात करे तो इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज किया गया। यह फिल्म एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की शुरुआत पिछले फिल्म के दृश्य से हुई है, जहाँ स्त्री चंदेरी नामक गाँव में फिर से प्रवेश करने वाली है।

वह शहर में जैसे ही प्रवेश करती है, खुद की मूर्ति देखती है जिसपर लिखा होता है “ओ स्त्री रक्षा करना” सालों बाद चंदेरी को एक नए खतरे का सामना करना पड़ता है। कहानी में आगे पता लगता है कि सरकटा नाम का एक सरहीन भूत है जो रात में महिलाओं का अपहरण करता है।

शहर के लोग भूत से अनजान होते है उनको ऐसा लगता है कि महिलाए कही बेहतर संभावनाओं के लिए जा रही है। इस फिल्म में विक्की जो राजकुमार का किरदार निभाता है, वह शी से प्यार करता है जो, श्रद्धा कपूर होती है। अक्सर वह अपने सामने शी यानी (श्रद्धा कपूर) के प्रकट होने की कल्पना करता है।

Stree 2 Movie box office

स्त्री 2 मूवी समीक्षा: (Stree 2 Movie Review)

इसी बीच रुद्र यानी (पंकज त्रिपाठी) उनको एक पत्र मिलता है जिसमे लिखा होता है कि “वह आएगा”।

एक रात बिट्टू की प्रेमिका की चिट्ठी यानी (आन्या सिंह) को सरकटा लेकर चला जाता है। बिक्की, रुद्र और बिट्टू चंदेरी पुराण के फटे पन्ने की जांच करते है और सरकटा की उत्पति का पता लगाते है, उन्हें पता चलता है कि सरकटा चंद्रभान की आत्मा है।

जो पहले एक ग्राम प्रधान था जिसने स्त्री नाम की एक वेश्या की हत्या कर दी थी, उसके पति का सिर काटकर उसे जिंदा जला दिया था। चंदेरी से स्त्री के चले जाने के बाद सरकटा महिलाओं को निशाना बनाने के लिए वापस आ जाता है।

सरकटा को हराने के लिए सभी को स्त्री की मदद की जरूरत होती है। सरकटा का सिर कटने के बाद भी बार-बार जुड़ जाता है। अंतिम बार स्त्री आती है और विक्की की मदद से सरकटा का सिर फिर से काटकर और उसके शरीर को लावा मे घसीटकर उसे हमेशा के लिए नष्ट कर देती है।

सरकटा की हार के बाद महिलाए मुक्त हो जाती हैं, और पुरुष भूत के नियंत्रण से मुक्त हो जाते हैं।

फिल्म के गाने: (Street 2 Movie Songs)

फिल्म का संगीत सचिन जिगर ने तैयार किया था, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे और बैकग्राउंड स्कोर जस्टिन वर्गीस का था। आज की रात वाला पहला गाना 24 जुलाई को रिलीज हुआ था। आयी नई शीर्षक वाला 1 अगस्त को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें : मुर्शीद : रिलीज डेट, स्टोरी, कास्टिंग और बजट की पूरी जानकारी

बाक्स आफिस पर प्रदर्शन: (Stree 2 on Box Office)

इस फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म ने 559 करोड़ से अधिक की कमाई की है जो 2024 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म को पेड प्रिव्यू से 9.40 करोड़ की कमाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *